#पौड़ी

सत्यखाल मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त, बस में सवार चार लोगों की मौत, कई घायल

Share Now

 

पौड़ी।

पौड़ी- सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 18 लोग सवार थे। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक पौड़ी से देहचौरी की जा रही सवारियों भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो कर गहरे खड्ड में जा गिरी। बस हादसे में कई लोग भी कई घायल हो गए। सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना करीब साढ़े तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। पौड़ी के जिला अस्पताल में डॉक्टरों के न होने से गंभीर घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल भेजा जा रहा है। यह बस UK 12 PB 0177 शाम 3 बजे पौड़ी से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए चली थी। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

जिलाधिकारी और पौड़ी मुख्यालय के आला अफसर घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पहुँच गये थे।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरी सवेदना जताई है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *