#उत्तराखण्ड #देहरादून #पौड़ी

पॉवर इंजीनियर असोसिएशन: कार्तिकेय अध्यक्ष व मुकेश बने महासचिव

Share Now

देहरादून/पौड़ी।।
उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर असोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्तिकेय दुबे अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि पौड़ी जनपद में तैनात मुकेश कुमार असोसिएशन के महासचिव होंगे।
देहरादून में सम्पन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात कार्तिकेय दुबे को अध्यक्ष चुना गया, जबकि मुकेश कुमार महासचिव बनाये गए। अमित रंजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि अनिल कुमार, महेश रावत, सौरभ पांडेय व राहुल चन्ना को विभिन्न विंग्स के तहत उपाध्यक्ष चुना गया। पौड़ी जिले के सतपुली में तैनात उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार को असोसिएशन का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। अभिषेक यादव को गढ़वाल संभाग के जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया जबकि कुमाऊं से संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी कुशल टंगरिया को दी गयी। सजल हटवाल व सद्दाम अली को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। अमित सेमल्टी व अमित तोमर सहायक सचिव के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। भानु प्रताप ट्रेजरार होंगे जबकि सम्प्रेशक की भूमिका में निशा रानी होंगी।
प्रक्रिया में जसवंत सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी थे, जबकि जगवीर सिंह व मोहन मित्तल ने एलेक्टरोरल अफसर की भूमिका निभाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *