#उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: सवा लाख ने नाम कटवाया फिर भी एक लाख बढ़े

Share Now

देहरादून।

उत्तराखंड से लगभग 1लाख 18 हज़ार से अधिक मतदाताओं ने प्रदेश से बाहर चले जाने पर अपने नाम राज्य की मतदाता सूची से कटवा दिया है। राज्य में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गई है। इस बार 1 लाख मतदाता बढ़े हैं। जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 129062 मतदाता हैं। जो पहली बार मतदान करेंगे।सबसे अधिक देहरादून में 15 लाख 31 हजार मतदाता हैं। जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 1.9 लाख मतदाता हैं।। 30 से 39 साल के कुल 2,244,926 मतदाता हैं, जिसमें 1,197,822 पुरुष, 1,047,025 महिला और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।40 से 49 साल के कुल 1,704,523 मतदाता हैं, जिसमें 877,244 पुरुष, 827,229 महिला और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।50 से 59 साल के कुल 1,186,686 मतदाता हैं, जिसमें 600,311 पुरुष, 586,336 महिला और 39 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
60 से 69 साल के कुल 750,563 मतदाता हैं, जिसमें 369,784 पुरुष, 380,760 महिला और 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 70 से 79 साल के कुल 414,114 मतदाता हैं, जिसमें 193,527 पुरुष, 220,580 महिला और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
80 से अधिक उम्र के कुल 154,259 मतदाता हैं, जिसमें 66,371 पुरुष, 87,886 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

देश की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक व सांस्कृतिक मासिक पत्रिका

प्रदेश में कुल 8243,423 मतदाता हैं, जिसमें 4,270,597 पुरुष मतदाता, 3,972,540 महिला मतदाता और 286 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *