#पौड़ी

पौड़ी: कंडोलिया मैदान अब खेल विभाग के हवाले

Share Now

नगर पालिका प्रशासक का चार्ज लेते ही डीएम ने लिया एक्शन

■अब इस मैदान में नहीं हो पाएंगीं खेलों के अतिरिक्त कोई अन्य गतिविधि

हिम तुंग वाणी, पौड़ी 

पौड़ी। नगरपालिका का प्रशासक का कार्यभार संभाल

देश की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक व सामाजिक पत्रिका
डीएम गढ़वाल आशीष चौहान

ते ही जिलाधिकारी ने कंडोलिया के ऐतिहासिक खेल मैदान को जिला खेल विभाग को सौप दिया है।शहर के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान में खेल के अलावा और कोई गतिबिधियों की संभावना खत्म हो गई है। अभी तक नगरपालिका पौड़ी ने इस खेल के मैदान को अपनी आय का साधन बना दिया था जिसके कारण यहाँ खेल की गतिविधियों पर बिराम लग गया था।

पालिका परिषद पौड़ी इस एक एक्कड़ में फैले मैदान में ट्रेड फेयर लगा कर अपनी कमाई कर रही थी। खेल के अलावा इन गतिविधियों के कारण ये कंडोलिया मैदान खेल आयोजित करवाने लायक नहीं रह गया था।यह मैदान अब खेल विभाग के सुपुर्द हो गया है। नगर पालिका ने इसे अपने अधीन रखने के लिए काफी जदोजहद की थी साथ ही मुख्यमंत्रियों से भी पौड़ी दौरे में बावत घोषणा करवाने की भी कोशिश की थी,लेकिन मुख्यमंत्रियों ने कभी भी इस तरह की घोषणा नहीं की। अब पालिकाओ के प्रशासक के हवाले होते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने इस मैदान को खेल विभाग की सुपर्दगी में दे दिया है। पिछले दिनों खेल विभाग के अफसरों ने कंडोलिया मैदान की स्थिति का जायजा लिया। विभाग मैदान को अब नए कलेवर में तैयार किया जाएगा जो केवल खेलों के लिए ही समर्पित होगा। इस मैदान में अब उच्च तकनीक से युक्त सिंथेटिक घास बिछाई जाएगी।
करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में फैले कंडोलिया मैदान में अब केवल खेल ही होंगे। बीते 2 दिसंबर को खेल विशेषज्ञों ने कंडोलिया मैदान का सर्वे भी किया।
विभाग का कहना है कि मैदान बहुत खराब हालत में है । मैदान के पुनर्निर्माण विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जायेगी। मैदान के तीनों ओर से 15-20 फुट तक लोहे की जाली लगेगी। साथ ही मैदान की मरम्मत व कैनोपी लगाई जाएगी। मुख्य गेट के नीचे पार्किंग भी बनाए जाने की योजना है। आने वाले दिनों में कंडोलिया मैदान खिलाड़ियों तरह तरह के खेल आयोजित किये जायेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *