स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन, नेगी अध्यक्ष तो बहुगुणा सचिव

देहरादून/पौड़ी॥
स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संम्पन्न हो गया। विश्वजीत नेगी लगातार चौथी बार क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित किये गए जबकि वसंत निगम महामंत्री बनाये गए। पौड़ी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा कार्यकारिणी में सचिव के पद का दायित्व दिया गया।
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ अजय ढोडियाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश शास्त्री की देखरेख में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन संम्पन्न हुआ। पौड़ी जनपद के हिस्से में सचिव अनिल बहुगुणा के अतिरिक्त डॉ विंतेश्वर बलोधी को कार्यकारिणी सदस्य व गणेश खुगशाल गणि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। वसंत निगम महामंत्री, चन्द्रशेखर जोशी व गोविंद बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया। ज्ञान प्रकाश पांडेय कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। पिथौरागढ़ के अतिरिक्त अन्य सभी जनपदों के पत्रकारों को कार्यकारिणी में दायित्व दिए गए।