#पौड़ी

पौड़ी की सावित्री ममगाईं होंगी राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित

Share Now

पौड़ी।
जिले की पैडुलस्यूं पट्टी के कमेड़ा गांव निवासी सावित्री ममगाईं को वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु गणतंत्र दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कमजोर आर्थिक स्थिति होने के बावजूद सावित्री देवी ने बैंक से ऋण लेकर आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार शुरू किया तो फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अपनी काबिलियत के दम पर सावित्री आजीविका मिशन में ही सीनियर सीआरपी के पद पर पंहुचीं। सावित्री देवी को वर्ष 2016-17 में राज्य सरकार द्वारा तीलू रौतेली सम्मान से भी नवाज़ा जा चुका है। वर्ष 2024 में सावित्री देवी को ग्रीन ग्लोबल अवार्ड भी मिल चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *