पौड़ी: हरक सिंह की दहाड़ ने भरा जोश, कांग्रेसजनों में जोश

पौड़ी।
निकाय चुनाव के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो गए। भाजपा- कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने पक्ष में माहौल बनाने में पूरा जोर लगा दिया है। पौड़ी में भाजपा और कांग्रेस ने जीतने के लिए स्टार प्रचारकों को बुलाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत पौड़ी पहुंचे और कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी यशोदा के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान एजेंसी चौक में दमदार स्पीच से कांग्रेस में जान फूंक दी। उन्होंने पौड़ी के विकास से लेकर उत्तराखंड आंदोलन के दौर को याद किया। उन्होंने अपने भाषण में जिला अस्पताल की दुर्दशा पर चिंता जताई। वहीं हरक के आने से कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं से लेकर युवाओं में भी हरक के भाषण को सुनने के लिए उत्सुकता नजर आई।