पौड़ी: पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

पौड़ी॥
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी के अनेक नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष से की है। जिलाध्यक्ष नेगी ने मोहन चन्द्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री, उम्मेद सिंह मेहरा व आर कांत चमोली को पार्टी से निष्कासित करने की संस्तुति की है। इन नेताओं को पार्टी विरोधी बयानबाजी के आरोप में तत्काल प्रभाव से 6 साल के निष्कासित करने की संस्तुति पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष को भेजी है।