ऋषिकेश: ग़ज़ा में वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240331-WA0007-720x564.jpg)
ऋषिकेश।
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240206-WA0003-215x300.jpg)
गजा तहसील के अंतर्गत दुवाकोटी के पास 1 टाटा सुमो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना मिल रही है। जिसमे 2 लोगो की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें इसके अलावा नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिसमें चार लोगों का उपचार गज अस्पताल में चल रहा है तो वहीं पांच घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर किया गया है।एस डीआरएफ टीम के निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तुरंत एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया जा चुका है। यह टाटा सुमो सवारियों को लेकर गजा से चंबा की ओर जा रही थी। यह वाहन लोकल बताया जा रहा है।