#पौड़ी

पौड़ी: दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस हुई लाल

Share Now

●कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के समीप पुतला फूंक किया प्रदर्शन●
पौड़ी।।

देश की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक व सांस्कृतिक मासिक पत्रिका

इंडिया गठबंधन को लेकर कुत्तों की मिसाल देने पर कांग्रेस भड़क गई है। मंडल मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसी नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान पर सियासत गरमा गई है जिसको लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के समीप कांग्रेसियों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया। और जमकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि भाजपा के नेता इंडिया गठबंधन को लेकर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। कहा कि जनता सब जान गई है। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि इसका जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, महिला जिला अध्यक्ष नीलम रावत नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत दीपक असवल, उपेंद्र रावत, विजय दर्शन बिष्ट राहत हुसैन आदि की मौजूदगी रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *