#पौड़ी

कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Share Now

पौड़ी। शुक्रवार को कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पौड़ी में सीएम के दौरे को लेकर डीएम सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और खबर प्रकासित करने पर पत्रकारों को धमकाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी के विरोध में नारेबाजी कर पुतला भी फूंका। इस दौरान मुख्यमंत्री दौरे को लेकर समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति कंडोलिया मैदान में देने संबंधित पत्र का भी विरोध किया गया। पदाधिकारियों का आरोप था कि खाने की व्यवस्था ,गाड़ियों में तेल भराने व्यवस्था प्रशासन कर रहा है।
जिला मुख्यालय पौड़ी में 3 फरवरी को समस्त कर्मचारियों को उपस्थित रहने के लिये जो पत्र जारी किया गया है, उसको लेकर कॉग्रेस का आरोप है कि इससे साफ है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है और भीड़ बढ़ाने के लिए ही ऐसा हो रहा है। जिला प्रशासन भाजपा पदाधिकारी की तरह कार्य कर रहा है। कॉग्रेस पदाधिकारियों ने डीएम को हटाने की भी मांग इस दौरान की। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने जिला सूचना विभाग में भी प्रदर्शन किया गॉडजिला सूचना अधिकारी का घेराव करते हुए कड़ी नाराजगी जताई ।प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,जिला अध्यक्ष एनएसयूआई राजेश भंडारी,जिला अध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी,महिला जिला अध्यक्ष नीलम रावत,अंकित सुंदरियाल, प्रतीक बिष्ट ,दीपक असवाल उपेंद्र रावत,भारत सिंह,ब्लाक अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट आदि शामिल रहे।

देश की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक व सांस्कृतिक मासिक पत्रिका

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *