#पौड़ी

राहुल की यात्रा पर हमले से पौड़ी के कांग्रेसियों में उबाल

Share Now
    देश की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक व सांस्कृतिक मासिक पत्रिका

पौड़ी।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टर बैनर फाड़े जाना और गाड़ियों की तोड़फोड़ की घटना कायराना और शर्मनाक हरकत को दर्शाती है।

मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समीप असम के लखीमपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला करते हुए पोस्टर बैनर फाड़े जाने और गाड़ियों की तोड़फोड़ पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का पुतला देकर केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबरा गई है। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने और गाड़ियों की तोड़फोड़ को कायराना और शर्मनाक हरकत बताते हुए। कहा कि भाजपा शासित राज्य असम में हुआ हमला लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति पर हमला है। जोकि भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। इस मौके पर हमले की निंदा करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। आक्रोश व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग श्रीकांत, जिला कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद रतूड़ी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश भंडारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राहत हुसैन, जिला उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी कमल रावत, अंकित सुंदरियाल, गोपाल नेगी, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत तथा मनोज सिंह रावत आदि की भी मौजूदगी रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *