#देहरादून

दुर्गेश्वर लाल को नसीहत दी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने

Share Now

देहरादून। अपनी ही सरकार के काबीना मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ उन्हीं के पार्टी के विधायक दुर्गेश्वर लाल का धरना देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुये पार्टी ऑफिस में तलब किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा विधायक दुर्गेश लाल हिदायत दी कि वे अपनी बात को शालीनता से रखें। गौरतलब है कि पुरोला के विद्यायक दुर्गेश लाल ने
वन मंत्री सुबोध उनियाल पर कई तरह के आरोप लगा कर उनके खिलाफ धरने पर बैठ गये थे। पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को प्रदेश अध्यक्ष ने तलब किया है। फिलहाल दोनों के बीच पार्टी ऑफिस में लंबी बातचीत चली। अपने ही मंत्री के खिलाफ धरने पर बैठने के बाद पार्टी की किरकिरी हो गई थी।
फिलहाल भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल से मामला पूछा जा रहा है। विधायक के साथ उनके कार्यकर्ता भी मौजूद हैं,जो बीते मंगलवार को उनके साथ धरने पर भी बैठे थे। फिलहाल विधायक और प्रदेश अध्यक्ष की बीच बातचीत हुई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कहाँ पर सहमित बनती है।..?

देश की सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक पत्रिका में स्थान पाएं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *