#देहरादून

संवैधानिक व्यवस्था ही विकास की बुनियाद: सीजेआई चंद्रचूड़

Share Now

देहरादून।भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि भारत उन देशों में सुमार है जिन्होंने आजादी के बाद तेज रफ्तार से विकास किया है। और इसके पीछे भारत का संवैधानिक व्यवस्थाये रही है। मुख्य न्यायधीश देहरादून पहुंचे थे, यहां एफआरआई में आयोजति कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो देश हमारे साथ आजाद हुए थे वो इतने सौभाग्यशाली नहीं हैं जितना की भारत।
मुख्य न्यायाधीश , न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया मेमोरियल व्याख्यान और कर्मभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली देश है और यहां के लोग भी।उन्होंने भारत के सौभाग्यशाली होने के पीछे कहा कि हमारी पवित्र पुस्तक संविधान है। यहां की भाषा यहां के लोग इसे सबसे अलग बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत कार्य कर भारत अन्य देशों के मुक़ाबले तेजी से विकास कर सका है।

देश की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक व सामाजिक पत्रिका

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *