#देहरादून

देहरादून: तीन दिन से लापता महिला का शव खण्डहर में मिला

Share Now

देहरादून। राजधानी इलाके के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक खंडहरनुमा मकान से एक महिला की लाश बरामद हुई।
मृतका की उम्र करीब 35 साल के आसपास बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का मुआयना किया और आगे की जांच के लिए पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक महिला पिछले तीन दिनों से घर से गायब थी। घरवाले उसे इधर-उधर तलाश कर रहे थे,
महिला का पति ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है और घर में 3 से 4 साल का एक मासूम बच्चा भी है
जानकारी के अनुसार मृतका लंबे समय से स्मैक की लत में जकड़ी हुई थी। परिजनों ने हर मुमकिन कोशिश की कुछ वक्त पहले नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया। केंद्र से लौटने के बाद कुछ हफ्ते हालात सामान्य रहे,
लेकिन वह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी और महिला फिर नशे की आदी हो गई।
पुलिस को शव की जांच के दौरान महिला के हाथों पर कई निशान भी मिले हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इंजेक्शन के जरिए भी नशा करती थी।
यह भी आशंका है कि ड्रग ओवरडोज़ के चलते उसकी मौत हुई हो।
महिला के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो हत्या की ओर भी इशारा कर रहे है।असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *