रूस के पूर्वी तट पर जबरदस्त सुनामी, अनेक देशों को खतरा
मॉस्को।।
रूस के पूर्वी तट पर स्थित शहर पेट्रोपावलोस्क से 74 मील दूर समुद्र में आये 8.8 मैग्नीट्यूड के भूकंप के बाद जबरदस्त सुनामी आयी है। सुनामी से समुद्र में 13 फ़ीट ऊंची लहरें आ रही हैं। इससे बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। इस सुनामी की चपेट में अमेरिका व जापान जैसे देशों के समुद्र तटों पर भी नुकसान की आशंका है। हवाई द्वीप में एयर ट्रैफिक को रोक दिया गया है।





