#पौड़ी

पौड़ी: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीरा भंडारी होंगी सम्मानित

Share Now

पौड़ी।

पौड़ी गढ़वाल की राठ क्षेत्र से रहने वाली उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी को दिल्ली की कल्याणी सामाजिक संस्था द्वारा महिला दिवस पर सम्मानित करेगी। बीरा भंडारी वर्तमान पौड़ी नगर पालिका की ब्रांड एंबेसडर बीरा भंडारी का जीवन समाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में जेल भी गई।
महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणीय भूमिका में रहने वाली बीरा भंडारी को महिलाओं मिलने वाला राज्य स्त्री सम्मान तिलु रोतेली से भी सम्मानित किया जा चुका है। गत एक वर्ष से बीरा भंडारी नगर पालिका क्षेत्र में पुष्प वाटिका मातृशक्ति समूह के तहत उनकी 11 महिलाओं की स्वच्छता के उल्लेखनीय कार्य कर रही पौड़ी शहर के बंजर और कूडो से अटी पड़ी भूमि पर उन्होंने अपने दल के साथ सफाई अभियान चला कर उसको पुष्प बाटिका में बदल दिया था।पुष्प नगरी मॉडल बनवाने उन्होंने कोई कोई कसर नहीं छोड़ी जिसके लिए उन्हें और उनकी पुष्प वाटिका मातृशक्ति टीम को राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित भी किया गया इसके उन्हें और उनकी टीम को समय समय पर जिला सम्मानित भा किया गया इसक उन्ह आर उनकी टीम को समय समय पर जिला प्रशासन, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड, क्षेत्रीय विधायक सहित कई समाजिक संगठनों ने और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया पारिवारिक जीवन में अनेकों बार संकट आए
फिर भी समाजिक सरोकारों से मुंह नहीं मोड़ा
उन्होंने बताया की कल्याणी समाजिक संस्था
की संस्थापिका बबीता नेगी का उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा यह सम्मान मेरा अकेला नहीं मेरी समस्त मातृशक्ति टीम का है। कल्याणी समाजिक संस्था की संस्थापिका बबीता नेगी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा उन्होंने देश की राजधानी में नामी महिला हस्तियों के समाने हमको सम्मानित कर पौड़ी का गौरव बढ़ाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *