#उत्तराखण्ड

राजीव स्वरूप होंगे पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल

Share Now

देहरादून॥

शासन ने बुधवार रात पुलिस के आला अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। आईजी गढवाल को भी बदल दिया गया है। राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज बनाया गया है। राजीव स्वरूप गढ़वाल जनपद के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं। पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब केवल शासन में खेल विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी भी हटा दी गई है। इस सूची में गढ़वाल आईजी का भी नाम शामिल है। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगनयाल का ट्रांसफर करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है।

उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी। अब ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी  बी मुरुगेसन संभालेंगे। कानून व्यवस्था का चार्ज पिछले दिनों मुख्यमंत्री के मुख्यालय निरीक्षण के बाद पूर्व प्रभारी डीजीपी अभिनव कुमार के पास चला गया था। इनके अलावा एडीजी एपी अंशुमान को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
का चार्ज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *