#पौड़ी

पौड़ी: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में गड़बड़ी के विरोध में उबाल

Share Now

 

देश की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक व सांस्कृतिक मासिक पत्रिका

सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप●

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई गड़बड़ी के आरोपों पर मुख्यालय पौड़ी के कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं इस धांधली बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया। इस मौके पर युवा कांग्रेसियों के साथ खड़ी महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि पीठासीन अधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना बहुत ही परेशान करने वाला है। पूरे देश के लोगों ने वायरल वीडियो को देखा है। कहा की मामले में भाजपा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। कहा की भाजपा की सरकार सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। कहा की इससे साफ पता चलता है लोकतंत्र खतरे में है और भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *