पौड़ी: 54 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240111-WA0006-991x564.jpg)
पौड़ी।
जिले के दूरस्थ बीरोंखाल क्षेत्र में गांजे की बड़ी खेफ के साथ दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 54 किलो गांजा बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने हेतु कोटद्वार भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष थलीसैण सुनील पंवार ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रसिया महादेव के नऊ गांव में दबिश दी। दबिश के दौरान जयपाल सिंह भंडारी और बालम सिंह भंडारी को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240105-WA0000-1-241x300.jpg)