सनसनी: पैठाणी क्षेत्र में मिला महिला का क्षतविक्षत शव
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231230-WA0001-909x564.jpg)
पौड़ी।
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231218-WA0002-300x300.jpg)
पैठाणी थाना क्षेत्र के पैलार गांव के जंगलों में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पैठाणी थाना क्षेत्र के पैलार गांव में महिलाएं जंगल मे घास काटने गई थी। महिलाओं को जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा गला शव दिखाई दिया जिसकी सूचना महिलाओं ने पूर्व ग्राम प्रधान को दी। बताया गया है कि गांव की महिलाएं जब जंगल में घास काट रही थी तो उन्हें एक कंकाल दिखाई दिया। महिलाओं द्वारा अपने गांव में यह बात बताई गई इसके बाद मौके पर पैठणी थाना की पुलिस पहुंची पुलिस के द्वारा पंचायत नामा भरकर शव को पौड़ी मुख्यालय भेज दिया गया है