#देहरादून

आखिरकार महेंद्र राणा भी रंगे भगवा रंग में

Share Now
देश की सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक पत्रिका में स्थान पाएं
देश की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक व सामाजिक पत्रिका

जनपद गढ़वाल के विकास खण्ड द्वारीखाल के क्षेत्र पंचायत प्रमुख महेंद्र सिंह राणा की भाजपा में शामिल होने की मैराथन कोशिश आज आखिर कार रंग ला ही गयीं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने राणा के भगवा रंग में रंगने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी। हालांकि राणा लम्बे समय से भाजपाई होने के लिए प्रयासरत थे। यही नही उनकी पत्नी बीना राणा, जो कि कल्जीखाल की ब्लॉक प्रमुख हैं, पूर्व में ही भाजपा जॉइन कर चुकी थीं। इस मौके पर कुछ ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों के भी भाजपा में शामिल होने की सूचना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *