#पौड़ी

भाजपा नेता द्वारा दुष्कर्म करने पर कांग्रेस लाल

Share Now

■यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने चंपावत में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना पर पौड़ी में जताई नाराजगी■

■मुख्यालय पौड़ी में कलेक्ट्रेट के समीप फूंका सीएम का पुतला, किया प्रदर्शन■

देश की सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक पत्रिका में स्थान पाएं

पौड़ी।

मुख्यालय पौड़ी में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में चंपावत में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया तथा जल्द आरोपी को गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। आज रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर के समीप युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस विधानसभा से विधायक हैं। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वही उसी के सरकार में बेटियां भाजपा नेताओं से ही सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस दौरान मामले में राज्य सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश भंडारी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, विधानसभा उपाध्यक्ष संजना गुजराल तथा कांग्रेस नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत आदि की मौजूदगी रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *