देश की रक्षा में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

■राजौरी में तैनात था नैनीताल का संजय बि
■राजौरी में तैनात था नैनीताल का संजय बिष्ट
देहरादून। उत्तराखंड का एक लाल और देश के लिए शाहीद हो गया। इस दुःखद खबर से सारा प्रदेश शोक में है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई जिसमे उत्तराखंड में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव का रहने वाले वीर जवान संजय बिष्ट मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गये हैं।
संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटा था।संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं। अविवाहित संजय की राजौरी जिले में आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है।