#पौड़ी

पौड़ी: कूड़े की आग हुई विकराल, सांस लेना हुआ दूभर

Share Now

पौड़ी। लोअर चोपडा के पास तिमली बैंड में  नगरपालिका द्वारा निस्तारित किए जा रहे कूड़े में पिछले 6 दिनों से आग लगी हुई है। ऐसा नहीं कि ये आग अपने आप लगी हो,इसमें आग लगा कर कूड़ा जलाने के आरोप नगरपालिका पौड़ी पर लगते रहे है। कूड़ा जलाना अपने आप में अपराध है। उच्चतम न्यायालय ने भी इस तरह कूड़ा जलाने को प्रतिबंधित किया हुआ है।फायर बिग्रेड ने यहां पर आग बुझाने का काम भी किया लेकिन अभी भी यहां पर कूड़ा जल रहा है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही व नगरपालिका के अड़ियल रवैये के चलते शहर को नुकसान हो रहा है। कहा कि आए दिन यहां पर कूड़े में आग लगा दी जाती है लेकिन आज तक नगरपालिका इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। कहा कि आग लगने की मुख्य वजह नगरपालिका प्रशासन है। हर बार नगरपालिका शरारत्ती तत्वों का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ देती है। उन्होंने आज तक इन शरारत्ती तत्वों पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर भी नगरपालिका व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। कहा कि इस संबंध में ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने के लिए प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी गई है। 15 नवंबर तक प्रशासन ने ट्रेचिंग ग्राउंड को लेकर स्थिति साफ नहीं की तो शहरवासियों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *