#पौड़ी

मनियारस्यूँ क्षेत्र की एक विवाहिता लापता

Share Now

पौड़ी। जनपद गढ़वाल की तहसील पौड़ी की पश्चिमी मनियारस्यूँ पट्टी के कुंकुली गांव की एक 35 वर्षीय विवाहिता 4 दिनों से लापता है। इस बाबत राजस्व उपनिरीक्षक ध्वजवीर एस चौहान को परिजनों द्वारा तहरीर दी दी गयी है। जानकारी के मुताबिक  ग्राम कुनकुली की श्रीमती रोशनी देवी पत्नि श्री मुकेश सिंह नेगी उम्र 35 वर्ष कद 5 फुट रंग गोरा अपने घर ग्राम कुनकुली से 07 नवंबर सुबह 6 :30 बजे सतपुली बाजार यह बताकर गयी कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं वहां से अपने मायके ग्राम ग्वाडी़ वि0 ख0 द्वारीखाल चली जाऊंगी और अगले दिन सुबह वहां से वापस आ जाऊंगी। जब 07 नवंबर शाम को पति मुकेश सिंह नेगी ने फोन किया तो तब से आजतक उसका फोन बंद आ रहा है। पति मुकेश सिंह नेगी जब अपने अन्य रिश्तेदारों से पता किया तो उनके द्वारा मना किया गया कि किसी रिस्तेदारों के यहां नहीं है यहां तक की मुकेश सिंह ने अपने सास से भी सम्पर्क कर पता किया तो उन्होंने भी मना किया। काफी खोजबीन एवं तलाश करने के बावजूद महिला का कहीं पता नहीं चल पाया है। पति मुकेश सिंह की शिकायत  राजस्व उपनिरीक्षक श्री धजवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मुकेश सिंह नेगी पुत्र श्री विरेन्द्र सिंह नेगी ग्राम कुनकुली पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं 1 तहसील पौड़ी के मुकेश सिंह की पत्नी श्रीमती रोशनी देवी उम्र 35 वर्ष कद 5 फुट रंग गोरा अपने घर दिं0 07 नवंबर सुबह साढ़े 6 बजे घर से यह कहकर गई कि स्वास्थ्य उपचार के लिए सतपुली बाजार जा रही हूं पति मुकेश सिंह के द्वारा फोन करने पर उसका फोन बंद आ रहा है अन्य किसी रिश्तेदारों के यहां भी नहीं है। पति मुकेश सिंह ने आज 09 नवंबर सुबह 11 बजे पत्नि रोशनी देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है महिला की खोजबीन शुरू की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक श्री चौहान ने जनहित से आग्रह किया कि महिला का पता जिस व्यक्ति को पता चल जाएगा तो कृपया करके निम्न नम्बरो राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह चौहान 8475958407 एवं पति मुकेश सिंह (वादी)8191039611पर सूचित करने का कष्ट करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *