केंद्रीय खेल मंत्री से मिले सीएम धामी, दी राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की जानकारी

नई दिल्ली॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए […]

क्लीन चिट मिलने के बाद सँयुक्त सचिव संतोष बडोनी का निलंबन ख़त्म, हुए बहाल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी का निलंबन ख़त्म कर उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए गए है। बडोनी बिना किसीआरोप पत्र के पिछले दो सालों से निलंबित चल रहे थे। अब उनको क्लीन चिट दी गई है। वे पेपर लीक मामले में निलंबित थे किये गये थे। प्रदेश […]

ब्रेकिंग: बागेश्वर जिले में खनन पर रोक, सचिव , निदेशक खनन व डीएम तलब

नैनीताल॥ माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने बागेश्वर जनपद में खनन की तमाम गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। न्यायालय ने सचिव खनन, निदेशक खनन व डीएम बागेश्वर को 9 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का फरमान भी सुनाया है। गौरतलब है कि बागेश्वर जनपद में सोप स्टोन यानी […]

केंद्र ने एक साथ बुलाये उत्तराखंड में तैनात आठ आईपीएस अफसर

देहरादून। प्रदेश से आठ आईपीएस अधिकारियों को भारत सरकार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एक मुश्त बुलाये जाने के बाद उत्तराखण्ड राज्य में आईपीएस अधिकारियों का टोटा हो सकता है। भारत सरकार ने राज्य को फ़रमान भेजा है कि 8 आईपीएस अधिकारियों को मुक्त कर प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में भेज दिया जाय। ये भी कहा गया है […]

नई दिल्ली: धामी ने पीएम मोदी से मिल दी विकास कार्यों की जानकारी

नई दिल्ली॥ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, […]

पौड़ी: घरों में घुसकर जानवरों को निवाला बना रहा अज्ञात जानवर, पशुपालक दहशत में

■मनियारस्यूँ के धारी गांव में बाड़े में घुस 9 बकरियों को मारा, 2 लापता, 3 घायल■ ◆थनुल गांव में गौशाला की खिड़की तोड़ 2 गायों का किया शिकार◆ पौड़ी॥  हिमतुंग वाणी जनपद गढ़वाल की पौड़ी तहसील की मनियारस्यूँ पट्टी में एक अज्ञात जंगली जानवर काश्तकारों के पशुधन का दुश्मन बना हुआ है। रविवार की रात्रि […]

पूर्व मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा व सीएम धामी के मध्य हुई चर्चा

देहरादून॥ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने डॉक्टर शर्मा से देश व प्रदेश को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

हरिद्वार: आबकारी विभाग ने बरामद किया शराब का बड़ा जखीरा, अभियुक्त हिरासत में

हरिद्वार॥ आबकारी विभाग को हरिद्वार में अवैध शराब के जखीरे को बरामद करने में बड़ी कामियाबी मिली है। उप आबकारी आयुक्त मुख्यालय पीएस मिश्र के निर्देश पर डीईओ हरिद्वार की टीम द्वारा रोशनाबाद क्षेत्र में हेमत पुर रोड पर एक घर में छापा मारा गया। इस घर मे 58 बोतल व 347 क्वार्टर बोतल बरामद […]

पौड़ी: भाजपा को बागियों से भी बड़ी चोट दे सकती हिमानी, कांग्रेसी खेमें में भी सेंधमारी

हिमतुंग वाणी स्पेशल अजय रावत अजेय हालांकि पौड़ी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के रण में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोक रही हिमानी नेगी आधिकारिक रूप से भाजपा की बागी उम्मीदवार तो नहीं है, किंतु पार्टी से बगावत कर मैदान में उतरी भाजपा की अन्य तीन बागी नेत्रियों के मुकाबले वह भाजपा पर बड़ा […]

निकाय चुनाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीः जिला निर्वाचन अधिकारी

  ■जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण बैठक, दिए निर्देश■ पौड़ी॥ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष […]