बलमाणा में गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
पौड़ी।।
विकास खंड कोट के बालमणा गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद किया गया है। वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू कर नागदेव रेंज मुख्यालय लाई, जहां मेडिकल जांच में वह स्वस्थ पाया गया। गुलदार की उम्र करीब 6–7 साल बताई जा रही है और उसका डीएनए सैंपल लिया गया है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि वह आदमखोर है या नहीं।
यह कार्रवाई 9 मार्च को राजमिस्त्री प्रकाश लाल की गुलदार के हमले में मौत के बाद की गई। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। फिलहाल गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र में राहत का माहौल है, जबकि वन विभाग की टीम अभी भी मौके पर तैनात है।





