#उत्तराखण्ड #देहरादून

देहरादून बना क्राइम कैपिटल, आज फिर एक हत्या

Share Now

देहरादून।

उत्तराखण्ड की राजधानी के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में आज फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी और एक खनन कारोबारी की हत्या कर दी गई। राजधानी इलाके में ये 15 दिन के अंदर पांचवी हत्या है जिसमें अपराधी हत्या कर आराम से निकल गये। लगता है उत्तरखण्ड जरायम की दुनिया का गढ़ बन गया है। आज सुबह हुई सनसनीखेज वारदात में जिसकी हत्या हुई वह भी जरायम की दुनिया का बादशाह बताया जा रहा जिस पर 50 से अधिक मुकद्दमें दूसरे राज्यों में दर्ज है।मारा गया युवक गैंगस्टर विक्रम शर्मा था। मॉल के भीतर सरेआम हुई इस हत्या ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड की शांत वादियों अब शांत नहीं रह गई है।
​शुरुआती जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा पर उस वक्त हमला किया गया जब वह मॉल में मौजूद था। घात लगाए हमलावरों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मौके पर ही विक्रम शर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे पुरानी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा का नाम जरायम की दुनिया में नया नहीं था। उस पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। माना जा रहा है कि शहर में अपनी पैठ जमाने की कोशिश और पुराने दुश्मनों से चल रही तनातनी इस हत्या की मुख्य वजह हो सकती है। मॉल जैसे सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल इलाके को चुनना इस बात का संकेत है कि हमलावर बेहद बेखौफ थे।
​वारदात के बाद देहरादून पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से शूटरों की पहचान की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *