पौड़ी: सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों से 60 हजार जुर्माना वसूला
पौड़ी।
नगरपालिका पौड़ी के एक वर्ष पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष ने अपनी उपलब्धियों की चर्चा की लेकिन ये भी कहा कि पुराने उलझे हुए कार्यों को पटरी पर लाने में पहले साल के छः माह बीत गए, अब सभी कार्य निर्विवाद रूप से सम्पन्न हो सकेंगे। पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर CCTV कैमरे की निग़ाह है और इस जरिये पालिका ने ऐसे लोगों से 60 हज़ार से अधिक का जुर्माना वसूलने के काम भी किया। कूड़ा निस्तारण , आवारा गो वंश के लिए सारी ब्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। आने वाले समय मे सड़कों पर गो वंश नहीं दिखाई देगा। हिमानी नेगी ने बताया कि शहर के पुराने बाजार को हैरिटेज स्ट्रीट बनाने के लिए सरकार ने धन अवमुक्त कर दिया है और जल्दी ही इस पर कार्य किया जायेगा। पालिका के किसी भी भुगतान को ऑनलाइन करने के लिए यूपीआए कोड जारी कर दिया गया है,जिसके माध्यम से पालिका की सभी जुर्माने और देय पूरे किए जा सकेंगे। अभी तक नागरिकों को पालिका कार्यालय आना पड़ता था। अध्यक्ष पालिका पौड़ी हिमानी नेगी ने कहा कि इस एक साल में उनको नागरिकों का सहयोग मिला जिससे वे विभिन्न वार्डो में 170 से अधिक विकास कार्य करवाये गये,जिसमें से 88 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। उन्होंने अपने वार्ड सदस्यों के द्वारा दिये गए सहयोग की भी तारीफ की। हिमानी नेगी ने कहा कि अगले चार सालों में और भी अधिक और बेहत्तर कार्य पालिका छेत्र में करवाये जायेंगे।





