#पौड़ी

विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पंहुचे: पोरी

Share Now

पौड़ी।।

विकासखंड कोट के अन्तर्गत ग्राम धौलकंडी में  विधायक  राज कुमार पोरी ने ग्रामीणों की पानी की समस्या को देखते हुए गांव में हैंडपंप का शुभारंभ किया।जिसको आज विधिवत रूप से ग्रामवासियों को समर्पित किया गया। इसके उपरांत गाँव में आयोजित भागत कथा में पहुंचकर विधायक पोरी ने भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य प्रत्येक ग्राम सभा में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है तथा गाँव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करवाना है। इस अवसर पर धीरेन्द्र चौहान, राकेश नौडियाल, मीरा रावत,
सुभाष रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *