पौड़ी: गुलदार के हमले में महिला घायल
पौड़ी।
गढ़वाल जिले के पोखड़ा विकासखण्ड के घंडियाल मल्ला गांव में आज एक और महिला गुलदार के हमले में घायल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब गुलदार हमला करके महिला को खींच कर ले जा रहा था, तब लोगों ने शोर मचा कर किसी तरह महिला को छुड़ाया।
कल इसी विकास खण्ड के बगड़ी गाड गांव में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना दिया था। पोखड़ा विकासखण्ड पहले से ही आदमखोर गुलदारों की दहशत में जी रहा है,आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है।





