#पौड़ी

पौड़ी: नवनियुक्त एसएसपी ने लिया चार्ज

Share Now

 

पौड़ी।।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में  सर्वेश पंवार (आईपीएस)ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। । उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से गार्ड सलामी लेने के बाद जनपद की कमान संभाली। कार्यभार ग्रहण के उपरांत एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसेवा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

वर्ष 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सर्वेश पंवार इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे कई अहम पदों पर उल्लेखनीय सेवाएँ दे चुके हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *