#पौड़ी

जिपं पौड़ी से निदेशालय संबद्ध एएमए हुए निलंबित

Share Now

देहरादून।।
जिला पंचायत पौड़ी के निवर्तमान अपर मुख्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार, जो वर्तमान में निदेशालय से सम्बद्ध हैं, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक शासन ने सुनील कुमार के विरुद्ध दर्ज शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इन्हें गंभीर पाया है। सुनील कुमार पर बिना अवकाश के कार्यालय से अनुपस्थित रहने व कार्यालयी दायित्वों का पालन न करने की शिकायतें भी गंभीर प्रकृति की पाई गई हैं। सुनील कुमार के खिलाफ अनेक अन्य तथ्य भी गंभीर पाए गए हैं, जिसे देखते हुए शासन ने डॉ सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *