म्यामार में भूकम्प के झटके, बड़े नुकसान की खबर नहीं
म्यामार।।।
म्यांमार में सुबह-सुबह भूकंप आने की सूचना है, जिसका असर भारत के आसपास के प्रदेशों में महसूस किया गया। म्यांमार भूकंप की वजह से भारत की धरती भी कांप उठी. मंगलवार में आज सुबह जोरदार भूकंप आया. इस भूकंप के झटके मणिपुर, नागालैंड और असम सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी. फिलहाल, इस भूकंप में किसी बड़े नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं आयी है. एजेंसियां सतर्क हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.





