#पौड़ी

पौड़ी: जनपद में नहीं रुक रहे गुलदार के हमले, पोखड़ा में बच्ची को बनाया निवाला

Share Now

पौड़ी।।

जनपद में सरकार व वन विभाग के लाख दावों के बावजूद आदमखोर गुलदार के हमलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। नियमित अंतराल में हो रहे हमलों में नौनिहालों की जान जा रही है लेकिन शासन व वन महकमा मुआवजे की घोषणा तक सीमित है। ऐसे में ग्रामीणों में सरकार व वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा है।

शुक्रवार देर शाम विकासखंड पोखडा के श्रीकोट गांव में 3 साल की रिया अपने घर में रात के भोजन के पश्चात सोने की तैयारी में थी इतने में गुलदार ने उसे निवाला बना दिया। बताया जा रहा था कि कल ही इस नन्ही बेटी का जन्मदिन भी था। घटना से जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश भी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *