गरीब व असहाय वर्ग के लिए कार्य करें पंचायत प्रतिनिधि: विधायक पोरी
पौड़ी।।
ब्लॉक सभागार कल्जीखाल में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर शुभकामनाएं एवम बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित प्रधानों को संबोधित करते हुए पोरी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक काम किए हैं। साथ ही विधायक ने कहा कि चुने गए जनप्रतिनिधियों को गरीब और असहाय लोगों के लिए कार्य करना है और सरकार की योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुचाना है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान, रविंदर सिंह , मनोज नैथानी , राकेश मोहन , विरेंद्र बिष्ट , धनवान सिंह , राकेश नौडियाल , यशोदा देवी , जयवीर रावत , रमेश शाह सहित बड़ी संख्या ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी
।





