बेतालघाट: नाले में बहने से वन कर्मी की मौत
नैनीताल। नैनीताल के बेतालघाट में गत 3 सितंबर की शाम एक हादसा हो गया था। फॉरेस्ट कर्मचारी देवेंद्र बिष्ट अपने साथी के साथ बाइक में सवार होकर खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से होते हुए घर जा रहे थे। लेकिन तभी डोलकोट गधेरे को पार करते हुए उनकी बाइक नाले के तेज बहाल में बह गई। घटना के बाद देवेंद्र का पता नहीं लग सका था। देंवेंद्र की खोज के लिए बुधवार रात भर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। जिसके बाद आज उनका शव बरामद कर लिया गया है। देवेंद्र वन विभाग में फॉरेस्टर थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने देंवेंद्र के साथी को पहले ही बचा लिया था।





