सीएम ने नैनीताल व बेतालघाट मामले की जांच कुमाऊं कमिश्नर को सौंपी
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊँ मंडल के कमिश्नर को मजिस्ट्रेटी जांच सौपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले कि आयुक्त को यह जांच आख्या एक पखवाड़े में शासन को उपलब्ध करायेंगे। साथ ही सीओ भवाली और निलंबित थानाध्यक्ष को जिले से अन्यत्र भेजा जायेगा। आदेश मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिए है कि उस समय की घटनाओं के बारे में सभी एफआईआर की जांच सीबीसीआईडी द्वारा की जायेगी।
यह जानकारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी। तिवारी ने बताया कि घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।
डीजी सूचना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।





