ऋषिकेश-बद्रीनाथ एनएच बन्द, कौड़ियाला के निकट दरकी चट्टान
देवप्रयाग।।
राष्ट्रीय राज मार्ग सँख्या 07 में कौडियाला और ब्यासी के बीच आज सुबह पहाड़ दरकने से पूरी तरह से बंद हो गया है। ऋषिकेश और श्रीनगर के बीच यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। एनएच के अधिकारी सड़क खोलने के लिए झूझ रहे है दोनो ओर से भारी मशीने लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि एनएच को खोलने में ज्यादा वक्त लग सकता है। इस मार्ग के बंद होने से श्रीनगर गढ़वाल ,देवप्रयाग का संपर्क राजधानी से कट गया है।





