#उत्तराखण्ड

पौड़ी में रचना ने हासिल की लैंडस्लाइड विक्ट्री, आरती ने कब्जाया उपाध्यक्ष पद

Share Now

पौड़ी।।

रचना बुटोला
आरती नेगी

जिला पंचायत में भाजपा की रचना बुटोला ने लैंडस्लाइड विक्ट्री हासिल की है । पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत मिली है भाजपा प्रत्याशी रचना बुटोला को 33 वोट मिले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पौड़ी पद पर निर्दलीय आरती नेगी को मिली जीत उनको 18 वोट मिले। कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी दीपिका ईष्टवाल को केवल 5 वोट मिल पाए। उपाध्यक्ष पर निर्दलीय आरती नेगी को मिले 18 मत और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राणा के खाते में 14 मत ही मिल पाए।

●टेहरी●
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की इशिता सजवान निर्विरोध, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मान सिंह रौतेला की धमाकेदार जीत।
वहीं प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। जौनपुर में भाजपा की बागी प्रत्याशी के अलावा सभी 8 ब्लॉक में भाजपा के प्रमुख जीते। जिले के 9 ब्लॉक विजयी हुए प्रमुख

जाखणीधार : राजेश नौटियाल भाजपा निर्विरोध

चंबा : सुमन सजवाण भाजपा निर्विरोध

थौलधार: सुरेंद्र भंडारी भाजपा निर्विरोध

प्रतापनगर : भाजपा की मनीषा पंवार।

भिलंगना : भाजपा के राजीव कंडारी।

जौनपुर : भाजपा की बागी सीता पंवार

नरेंद्रनगर : भाजपा की दीक्षा राणा।

कीर्तिनगर : भाजपा की अचला खंडेलवाल।

देवप्रयाग : भाजपा के विनोद बिष्ट।

●अल्मोड़ा●

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पर विजयी प्रत्याशी-
*जिला पंचायत अध्यक्ष* – हेमा गैंडा – भाजपा
*ब्लॉक प्रमुख* –
*सल्ट*- कंचन रावत – कांग्रेस (निर्विरोध)
*स्याल्दे*- मथुरा दत्त – भाजपा
*भैंसियाछाना* – नीमा आर्या – भाजपा
*हवालबाग*- हिमानी कुंडू – भाजपा
*चौखुटिया*- चेतना नेगी – भाजपा
*ताकुला*- मीनाक्षी आर्या -भाजपा (निर्विरोध)
*लमगड़ा*- त्रिलोक रावत – भाजपा
*धौलादेवी* – लीला बिष्ट- कांग्रेस
*ताड़ीखेत*- बबली मेहरा – निर्दलीय
*भिकियासैंण*- सतीश नैनवाल – भाजपा
*द्वाराहाट*- आरती किरौला -कांग्रेस

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *