#देहरादून

रोक के बावजूद केदारनाथ तक हेली उड़ान होने पर यूकाडा सीईओ चौहान सख़्त

Share Now

देहरादून।

हेलीकॉप्टर उड़ान पर प्रतिबंध होने के बाद भी केदारनाथ के लिए उड़ान भरने के मानले में युकाडा के मुख्य कार्याधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सख्त रुख अख़्तियार कर लिया है। इस मामले में निजी हेलिकॉप्टर कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले में केदारनाथ में प्रतिबंध के बावजूद हेलीकॉप्टर की उड़ान भरवाई गई । डीजीसीए ने भी इस मामले में निजी कंपनी को नोटिस जारी किया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और उनके स्टाफ ने उड़ान भरी थी। लैंडिंग के बाद केदारनाथ में मौसम खराब होने के बाद इस एयरक्राफ्ट को वहीं रुक जाना पड़ा था। इस विवाद में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना था कि उन्होंने एक निजी कंपनी के एयर क्राफ्ट को हायर किया था। उड़ान की परमिशन और अन्य नियमों के लिये उनका कोई लेना देना नहीं है।
गौरतलब है कि युकाडा भी इस समय हेली सेवाएं बंद रखता है।
जांच अधिकारी संजय टोलिया ने बताया इस मामले की जांच एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जैसे ही मामला संज्ञान में आया सबसे पहले प्राइवेट कंपनी को फ्लाइंग एसओपी, युकाड और डीजीसीए के मानकों के आधार पर नोटिस भेजा गया।
जब यह फ्लाई अप्लाई की गई उस समय मैं दिल्ली में था. जैसे ही सूचना मिली मैंने इसे तत्काल रोक दिया. यह पूरी तरह से हेली कंपनी की चूक है। उसने अपने मनमर्जी से फ्लाई किया है। नए नियमों के तहत यदि कहीं पर भी मौसम खराब होता है तो वहां से हेलीकॉप्टर को यू टर्न लेना होगा.
इस मामले में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गरिमा दसौनी ने कहा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा कर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक बार फिर वीआईपी संस्कृति को खुला समर्थन किया है. उन्होंने कहा इस उड़ान की अनुमति किस आधार पर दी गई?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *