#पौड़ी

नशामुक्ति अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Share Now

पौड़ी।।
जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत विचार गोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल ने किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए कहा गया। इस मौके पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत एसडीएम अनिल चन्याल द्वारा की गई।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस गोष्ठी में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। इस मौके पर यात्री व पर्यटक भी मौजूद रहे। स्थानीय व्यापारियों व जनता द्वारा लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने पर प्रशंसा की गई।
जागरूकता गोष्ठी में नारायण सिंह रावत, स्वर्गाश्रम के मैनेजर सेवानिवृत कर्नल वी वी के श्रीवास्तव, गौरवअग्रवाल,मिंटू राणा, विजय दीक्षित कमल जोशी और विनीता नौटियाल और चौकी प्रभारी रामझूला उप निरी0 उत्तम रमोला हेड का0 सुनील राठी, राजीव कवि,देवेश ओर विमल बिष्ट आदि मौजूद रहे। नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र में जारी रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *