नीलकंठ मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं का सहयोग कर रही पौड़ी पुलिस
पौड़ी।।
पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल को निर्देशित किया है की नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करे,ओर श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए लगातार प्रयास करे ,साथ ही दर्शन हेतु आये हुए श्रद्धालुओं की हर सम्भव मदद कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करे जिससे श्रद्धालु नीलकंठ मंदिर से सुखद व आनंदमयी दर्शन का अनुभव अपने साथ लेकर जा सके । इसके लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पैथवाल के द्वारा चौकी प्रभारी नीलकंठ लक्ष्मण सिंह कुंवर के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमों का गठन कर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया है ,जिनके द्वारा लगातार नीलकंठ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सकुशल दर्शन कराए जा रहे हैं जहां पर यात्रियों के द्वारा भी पुलिस व्यवस्था को सराहा जा रहा है। 





