#पौड़ी

सतपुली: ट्रक दुर्घटनाग्रस्त , चालक की मौके पर मौत

Share Now

पौड़ी।।

तहसील सतपुली के  बगेली गाँव, पाटीसेण सतपुली में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें टेहरी जनपद निवासी चालक की मौके पर मौत हो गई।  जिसे एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया गया।

ट्रक बगेली गाँव,पाटीसेण के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त ट्रक में एक व्यक्ति ( चालक) सवार था जिसकी ट्रक के केबिन में फंसकर मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरण की सहायता से ट्रक के केबिन को काटकर चालक साहिल उर्फ बंटी उम्र 26 वर्ष, निवासी -खारसाड़ा पोस्ट कोटि तहसील गजा टिहरी के शव को बाहर निकाला गया जिसको आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *