देहरादून: बस पलटी, एक छात्र सहित 2 की मौत, अनेक घायल

देहरादून।।
देहरादून से विकासनगर आ रही थी पैसेंजर बस जिसमें स्कूल के बच्चे भी सवार थे ,सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक लोडर से टकरा गई जिसके कारण सड़क पर ही पलट गई और लोडर खेतों में जा गिरा। सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया गया।
जहाँ डॉक्टरो ने बस सवार एक व्यक्ति तथा एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
उक्त दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना के सूचना एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बस सवार मृतक का विवरण-
1- पवन पुत्र जयपाल उम्र 24 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना सहसपुर
2- कादिर पुत्र साजिद उम्र 17 वर्ष निवासी हसनपुर सहसपुर ( छात्र बोक्सा इंटर कॉलेज )
बस सवार अन्य घायलों का विवरण-
1-जगमोहन सिंह पुत्र सुरवीर सिंह निवासी सरुखेत बड़कोट (बस सवारी)उम्र 53
2- पिंटू कुमार पुत्र राम आसरे निवासी सेलकोई उम्र 27 (आइसक्रीम वाला)
3-मानसी गुप्ता पुत्री पवन कुमार गुप्ता निवासी डांडा पुर (बस सवार ) उम्र 14 बुक्स इंटर कॉलेज में पढ़ती है क्लास 9th
4-गुरमीत पुत्र धर्म पाल निवासी धाकरनी (परिचालक) उम्र 21
5- कनीजा खातून पत्नी नसीब उद्दीन निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून उम्र 60 वर्ष बस सवारी
6-नसीबुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन उम्र 65 वर्ष निवासी गांधीग्राम लक्ष्मण चौक देहरादून
7-आवेश पुत्र हसन दीन निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर उम्र 14 वर्ष क्लास 10वीं में पडढ़ता है बोक्शा इंटर कॉलेज
8-मारिया पुत्री मसूद आलम निवासी हसनपुर उम्र 15 साल क्लास 10th में पढ़ती है बोक्शा inter कॉलेज
9-हुमा पुत्री नवाब निवासी शरपुर उम्र 16 वर्ष बोक्शा
10-मसीदा पुत्री वाज़िद निवासी हसनपुर उम्र 15 वर्ष
11-हर्ष पुत्र सागर निवासी बद्रीपुर 3 वर्ष
12- शिल्पा पुत्री अरविन्द कुमार निवासी बद्रीपुर उम्र 24(हलकी चोट )
13-शोएब पुत्र वाज़िद निवासी मलूक चाँद उम्र 17 वर्ष बोक्शा मे पढता है
14-विनोद पुत्र प्रताप सिंह कटा पत्थर विकास नगर देहरादून उम्र 30 वर्ष
15- मूसेद उम्र 16 वर्ष
बस चालक-खालिद पुत्र स्व0 इक़बाल निवासी शेरपुर (मौके से फरार)





