#उत्तराखण्ड

आनंद स्वरूप आयुक्त गढ़वाल तो डॉ आशीष चौहान डीएम दून

Share Now

●19 IAS अधिकारियों के विभाग बदले, देहरादून के डीएम बने IAS आशीष चौहान●

देहरादून।।

उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार 23 मई 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

प्रमुख तबादले एक नजर में:

1. बड़े चेहरों की जिम्मेदारी बदली
– विनय शंकर पाण्डेय, IAS-2007*: सचिव मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास और गढ़वाल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया। अब मिली *सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त-स्वास्थ्य* और *PD/UK Health System Development Project* की जिम्मेदारी।
– *आनन्द स्वरूप, IAS-2010*: सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और PD U-PREPARE से हटाकर बनाया गया *आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी*।
– *सविन बंसल, IAS-2009*: देहरादून के जिलाधिकारी और CEO स्मार्ट सिटी के पद से हटाए गए। अब बने *सचिव नियोजन*।

*2. देहरादून-बागेश्वर के DM बदले*
– *आशीष चौहान, IAS-2012*: CEO UCADA और निदेशक खेल से हटाकर बनाया गया *जिलाधिकारी देहरादून* और *CEO स्मार्ट सिटी देहरादून*।
– *अपूर्वा पाण्डेय, IAS-2018*: अपर सचिव पेयजल से हटाकर बनीं *जिलाधिकारी बागेश्वर*।
– *आकांक्षा कोण्डे, IAS-2018*: बागेश्वर की DM आकांक्षा कोण्डे को हटाकर बनाया गया *महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा* और *निदेशक कर्मचारी बीमा योजना*।

*3. शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल*
– *बीवीआरसी पुरुषोत्तम, IAS-2004*: सचिव पशुपालन, मत्स्य के साथ अब मिला *सचिव उच्च शिक्षा* का अतिरिक्त प्रभार।
– *डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, IAS-2005*: *सचिव उच्च शिक्षा* के पद से हटाए गए।
– *दीप्ति सिंह, IAS-2017*: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा से हटाकर बनाया गया *निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम, निदेशक खेल, निदेशक युवा कल्याण*।

*4. अन्य अहम बदलाव*
– *अभिषेक रूहेला, IAS-2015*: अपर सचिव पर्यटन, CEO पर्यटन विकास परिषद से हटाकर बने *मुख्य कार्यकारी अधिकारी-PMGSY*।
– *सौरभ गहरवार, IAS-2016*: महानिदेशक उद्योग से हटाकर बने *अपर सचिव आपदा प्रबंधन* और *PD U-PREPARE*।
– *आलोक कुमार पाण्डे, IAS-2016*: अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी से हटाकर बने *नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून*।
– *नमामि बंसल, IAS-2017*: नगर आयुक्त देहरादून के साथ मिला *अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा* का अतिरिक्त प्रभार।
– *प्रतीक जैन, IAS-2018*: MD GMVN के साथ मिला *आयुक्त-कर* और *महानिरीक्षक-निबन्धन* का अतिरिक्त प्रभार।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *