टेहरी: सकलाना के नवा गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
नई टिहरी।
टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र में नवा गांव के पास ट्रांस भारत एवियशन के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग उस समय करनी पड़ गई जब बिजली के तार उसके पिछले रोटर से उलझ गये। लैंडिंग होने पर लोगों ने देखा कि हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से से बिजली का काफ़ी लंबा तार उलझा हुआ है। जानकारी के अनुसार लो हाइट फ्लाईंग के समय लाइट कण्डक्टर हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से से उलझा और फिर टूट कर उस पर लटक गया।
पायलट ने सूझबूझ दिखाई और खेत में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में शायद 6 लोग सवार थे। सब सुरक्षित हैं।
बताया तो यह भी जा रहा है कि जब तार हेलीकॉप्टर से उलझा उस पर करंट दौड़ रहा था।





