…दावानल में रुका सांसद का काफिला, वन महकमें को लगाई फ़टकार
●जंगल में आग देख रुका सांसद का काफिला, वन विभाग को लगाई फटकार●
पौड़ी।।
पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन पंचायत कमेड़ा के जंगलों में आग लगने की घटना पर सांसद अनिल बलूनी ने रास्ते में अपना काफिला रुकवाकर वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दिशा बैठक से लौटते समय उन्होंने मौके से ही मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पांडे को फोन कर आग की सूचना दी और नाराजगी जताई कि घटनास्थल पर वन विभाग की कोई टीम मौजूद नहीं है।
सांसद की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान हुई भारी बारिश से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने बताया कि शनिवार को वजली, बेलकंडी और अमोठा के जंगलों में लगी आग पर भी कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण कर लिया गया।





