नहाते हुए अलकनंदा में डूबा एनआईटी का छात्र, सर्च ऑपरेशन जारी
Seश्रीनगर गढ़वाल।
एक दुखद घटना में आज दोपहर अलकनंदा नदी में नहाने गए एनआईटी श्रीनगर उत्तराखंड के एक छात्र के डूबने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्र अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी अचानक हादसा हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र मूल रूप से तेलंगाना का निवासी था और एनआईटी श्रीनगर में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र ने नदी किनारे मौजूद एक चट्टान से डाइव लगाई, लेकिन इसके बाद वह पानी में लापता हो गया।घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल पाया था, जबकि रेस्क्यू टीमें लगातार नदी में तलाश अभियान चला रही हैं।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी नालों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें और खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें।फिलहाल, पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।





